-Lockdown की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं कनपुरिया
-Red Zone में आया HotSpot कुलीबाजार एरिया
-कुलीबाजार में अब तक Covid-19 के 29 मरीज
Yogesh Tripathi
Lockdown की धज्जियां उड़ाना अब Kanpur की जनता को खासा भारी पड़ रहा है। Corona Virus के बढ़ते संक्रमण की वजह से प्रशासनिक महकमें में हड़ंकप का माहौल है। Kanpur में Covid-19 के मरीजों की संख्या का आंकड़ा 74 पर जा पहुंचा है। मंडे की सुबह 17 और मरीजों की Report में संक्रमण की पुष्टि हुई है। HotSpot एरिया कुलीबाजार अब Red Zone में आ चुका है। यहां पर संक्रमित मरीजों की संख्या सर्वाधिक 29 है। यदि ऐसी ही स्थित बनी रही तो जल्द ही Kanpur भी Red Zone एरिया में आ जाएगा। हालांकि प्रशासनिक अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने सख्ती काफी तेज कर दी। गलियों, चौराहों, और लिंक रोड पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। जिसकी वजह से लोग घरों में दुबके रहे।सोमवार सुबह कुलीबाजार के जिन मरीजों की Report में संक्रमण की पुष्टि हुई है, उन 12 लोगों को लेने के लिए दोपहर तक स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम फोर्स के साथ नहीं पहुंची। इन सभी 12 मरीजों को आइसोलेट कराया जाना है। इन सभी के घर के आसपास के एरिया पूरी तरह से सील है लेकिन गलियों के अंदर लोग छुट्टा घूम रहे हैं। ऐसे में सक्रमित लोगों से प्रसार का खतरा बढ़ गया है। बाहर घूमने वाले तमाम लोग बिना मॉस्क के ही घूमते नजर आए। एसपी पूर्वी ने कहा कि पॉजिटिव मरीजों को शिफ्ट कराने के लिए स्वास्थ्य टीम बुलाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमें सख्ती से लॉकडाउन का पालन करा रही हैं और न मानने वालों के खिलाफ मुकदमा लिखाया जाएगा।
Red Zone की “चौखट” पर पहुंचते ही राहत पर “ताला”
Kanpur City के Red Zone की चौखट के करीब पहुंचते ही उद्योग, कार्यालय के संचालन संबंधी मिलने वाली राहत पर “ताला” लग गया। प्रशासन ने सोमवार से जिन नए उद्योगों को खोलने की योजना
बनाई थी, उस पर फिलहाल विराम लगा दिया है। अग्रिम आदेश तक उद्योग और दफ्तर बंद रहेंगे। हालांकि
आवश्यक सेवाओं से जुड़े जो उद्योग
पहले से चल रहे हैं वह चलते रहेंगे।
मंडे की सुबह बढ़े Covid-19 के 17 मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने कुलीबाजार, अनवरगंज और कर्नलगंज क्षेत्र से 115 कोरोना संदिग्धों के थ्रोट और नेजल स्वाब के नमूने एकत्र कराए थे। सभी सैंपल जांच के लिए शनिवार रात जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की कोविड-19 लैब भेजे गए। 103 नमूने की जांच की गई। संडे को आधी रिपोर्ट ही आई थी। सोमवार सुबह सीएमओ ने 103 लोगों की जांच रिपोर्ट में 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 86 की निगेटिव आने की पुष्टि की। इसमें कुली बाजार के 12 और अनवरगंज क्षेत्र के 5 हैं। सभी को हैलट के कोविड-19 हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है।सोमवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रिपोर्ट आने के बाद कुलीबाजार का एरिया Red Zone में आ गया। यहां अभी तक 29 मरीज Corona संक्रमित मिल चुके हैं। प्रशासन ने यहां पर हर गली पूरी तरह सील कर दी है। कुलीबाजार के लोग घरों में कैद हैं। किसी भी बाहरी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की जा रही है।
Post A Comment:
0 comments: