शनि की साढ़े साती के बीच कांग्रेस के प्रेसीडेंट का पदभार संभालने वाले राहुल गांधी ने नई दिल्ली के सेवन स्टार होटल अशोका में पार्टी के कद्दावर नेताओं को डिनर दिया है। इस डिनर के दौरान सभी सांसदों को भी बुलाया गया है। माना जा रहा है कि राहुल यहां तमाम मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे। राहुल को Twitter पर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और खेल व फिल्म जगत की हस्तियों ने भी शुभकामनाएं दीं।
[caption id="attachment_18629" align="aligncenter" width="640"]
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) का प्रेसीडेंट बनने के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के सांसदों और दिग्गजों नेताओं को डिनर की पहली दावत दी है। यह दावत नई दिल्ली के सेवन स्टार होटल अशोका में दी जा रही है। डिनर में शामिल 100 से अधिक राज्यसभा और लोकसभा सांसदों से राहुल गांधी तमाम मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे।
BJP लीडर विजय गोयल ने दी ट्वीटर पर बधाई
https://twitter.com/VijayGoelBJP/status/941950565692481536
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के प्रेसीडेंट की ताजपोशी के बाद अब राहुल के सामने पार्टी का खोया जनाधार वापस लाने की भी एक बड़ी चुनौती है। साथ ही कुछ और अहम मुद्दे हैं जिन पर वह अपने करीबी नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी राहुल गांधी को बधाई
https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/941917860548395008
सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह भी हुए डिनर में शामिल
राहुल गांधी के पहले डिनर में उनकी मां और निवर्तमान कांग्रेस प्रेसीडेंट सोनिया गांधी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हुए। साथ ही कुछ दिग्गज नेता भी इस डिनर में शामिल होने के लिए पहुंचे। गौरतलब है कि राहुल गांधी के औपचारिक अध्यक्ष पद संभालने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा था कि उनकी भूमिका अब रिटायर होने की है। लेकिन, शनिवार को प्रियंका गांधी ने कहा कि सोनिया गांधी रायबरेली से ही चुनाव लड़ेंगी। रायबरेली से ही सोनिया गांधी इस वक्त सांसद हैं और वे नेहरु-गांधी खानदार की पारंपरिक सीट है।
स्मृति ईरानी ने कुछ इस तरह से उड़ाया राहुल गांधी का मजाक
https://twitter.com/smriti_iiraniii/status/942285199114514432
https://twitter.com/smriti_iiraniii/status/942285249261682688
Post A Comment:
0 comments: