पहले आसाराम फिर राम रहीम और फलाहारी बाबा। अब जैन मुनि शांति महाराज। जी, हां एक के बाद एक कई समाज के धर्मगुरुओं पर रेप के आरोप लग रहे हैं। जैन मुनि पर रेप का इल्जाम लगाने वाली लड़की मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली है। वह वडोदरा में कालेज की छात्रा है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने जांच कर छात्रा का मेडिकल कराया तो उसमें जांच की पुष्टि हो गई। इसके बाद जैन मुनि महाराज को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।
[caption id="attachment_17840" align="aligncenter" width="850"] रेप का इल्जाम लगने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी जैन मुनि शांति सागर महाराज को किया गिरफ्तार[/caption]
नई दिल्ली। एक और धर्मगुरु पर रेप जैसा घिनौना आरोप लगा है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली 19 साल की लड़की ने जैन मुनि शांति सागर महाराज पर आरोप लगाया है। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जैन मुनि शांति सागर महाराज को Arrest कर लिया। जैन मुनि की गिरफ्तारी को लेकर जैन समाज के कुछ लोग अब विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
वडोदरा के कॉलेज पढ़ती है पीड़ित छात्रा
सूरत पुलिस कमिश्नर सतीश शर्मा के मुताबिक लड़की ने पुलिस को लिखे पत्र में जैन मुनि शांति सागर महाराज पर रेप का आरोप लगाया था। पीड़ित लड़की वडोदरा के कालेज की छात्रा है। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में लड़की ने आरोप लगाया है कि एक अक्तूबर को शहर के नानपुरा टीमलियावाड जैन मंदिर में उसके साथ रेप किया गया। पीड़ित छात्रा का कहना है कि वह परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने के बाद जैन मुनि महाराज को तत्काल अरेस्ट कर लिया गया।
“माता-पिता को अलग कमरे में भेजा”
पीड़िता का कहना है कि अपने माता-पिता के साथ जैन मंदिर गई थी। मुनि शांति सागर महाराज ने मंत्र जाप के नाम पर उन्हें मंदिर में ही रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने माता-पिता को एक कमरे में मंत्र जाप के लिए भेज दिया और दूसरे कमरे में ले जाकर जैन मुनि ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके माता-पिता पहुंचे तो जैन मुनि ने तीनों को जान से मारने की धमकी दी।
चमत्कार कर फंसाया फिर किया रेप
मुनि शांति सागर महाराज पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की की मानें तो दो दिन पहले उन्होंने पानी में पत्थर तैराया था। यह पत्थर 29 सितंबर को परवट पाटिया क्षेत्र स्थित मॉडल टाउनशिप के पास एक प्रोग्राम तैराया था। इससे पहले उन्होंने 7.77 करोड़ से ज्यादा मंत्रों का जाप करवाया था। मुनि ने इसी मंच से भक्तों के सामने एक पत्थर पर कलावा बांधकर पानी में छोड़ा। ये पत्थर डूबने की बजाय तैरने लगा जिसे देख मौजूद लोग हैरान रह गए।
7 महीने छात्रा के परिवार ने बनाया था गुरुवार
पीड़ित छात्रा के माता-पिता ने करीब सात महीना पहले मुनि शांति सागर महाराज को अपना गुरु बनाया था। इस दौरान लड़की मुनि से नहीं मिली थी। घटना के दिन माता-पिता अपनी बेटी को मुनि से आशीर्वाद दिलाने के लिए गए थे, जहां वह पहली बार आचार्य से मिली थी।
लड़की झूठ बोल रही है: जैन समुदाय
जैन समुदाय के लोगों का कहना है कि जैन मुनि पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। लड़की झूठ बोल रही है। उनका कहना है कि कमरे में लगे CCTV फुटेज की जांच होनी चाहिए।
Post A Comment:
0 comments: