AAP यूपी में कई जगहों पर लड़ेगी चुनाव | प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरु होगी
[caption id="attachment_17175" align="aligncenter" width="630"]
लखनऊ। दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी AAP ने नवंबर महीने में होने वाले नगर निकाय के चुनावों में अपने प्रत्याशियों को “जंग” में उतारने का फैसला कर लिया है। यूपी के AAP प्रभारी संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि नगर निकाय चुनाव में AAP “हाफ” हाउस टैक्स माफ करने की योजना के जरिए BJP समेत कई विरोधी दलों के सपनों को करेगी पूरी तरह से “साफ”।
यूपी के AAP प्रभारी संजय सिंह के मुताबिक AAP उन सभी निकायों में चुनाव लड़ेगी जहां पर उसका संगठन बेहद मजबूत है। सूत्रों की मानें तो AAP इसी महीने के अंत तक नगर निकाय चुनाव के लिए मेनिफेस्टो भी जारी करेगी। गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूरा टैक्स माफ़ करने का वादा किया था। लेकिन AAP को करारी हार का मुंह देखना पड़ा था।
AAP संगठन के कार्यकर्ता नगर निकाय के चुनाव लड़ने के लिए पूरी कवायद कर रहे हैं। हर मुद्दे पर कार्यकर्ता सत्ताधारी दल का न सिर्फ विरोध कर रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर भी बेहद मजबूती से तर्कों के साथ विरोधियों के हर दांव को फेल कर रहे हैं। कानपुर हो या फिर कन्नौज हर जगह AAP के कार्यकर्ता विरोधी दलों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। खासतौर पर कन्नौज और कानपुर में। सूत्रों की मानें तो संगठन निर्माण के तहत 30 घरों के ऊपर मोहल्ला प्रभारी, बूथ और वार्ड प्रभारी नियुक्त किए जा रहे हैं। जल्द ही नगर निकाय के प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भी शुरु की जाएगी। AAP के यूपी प्रभारी संजय सिंह सूबे के शहरों में तूफानी दौरे कर कार्यकर्ताओं के जरिए यूपी में “हाउस टैक्स हाफ” का संदेश भी दे रहे हैं।
Post A Comment:
0 comments: