500 Dera Followers Detained After Violence। Dera Property Will Be Seized To Pay For Friday's Damages, Orders Court
[caption id="attachment_16569" align="aligncenter" width="650"]
नई दिल्ली। पहले आसाराम बापू और अब बाबा गुरमीत राम रहीम। देश का एक और बाबा बलात्कारी निकला। फ्राइ-डे को CBI की विशेष अदालत ने राम रहीम को दुराचार के मामले में दोषी ठहराया। Court के फैसले के बाद राम रहीम के गुंडों ने हरियाणा, पंजाब में हिंसा फैला दी। गुंडों ने 30 बेगुनाह लोगों की हत्या कर दी और करीब 250 से अधिक लोगों को घायल कर दिया। देखते ही देखते हरियाणा का पंचकूला Gurmeet Ram Rahim की लपटों में सुलग उठा। हरियाणा सरकार ने पंचकूला के DSP को सस्पेंड कर दिया है।
फैसले के बाद डेरा समर्थकों ने Panchkula में 28 की हत्या की
CBI की विशेष कोर्ट ने फ्राइ-डे की शाम जैसे ही अपना फैसला सुनाते हुए राम रहीम को रेप के मामले में दोषी ठहराया। राम रहीम के गुंडे बेकाबू हो गए। Court के बाहर जमा हजारों की संख्या में गुंडे हिंसा पर आमादा हो गए। इन गुंडों के हमले और आगजनी में 28 बेगुनाह लोगों के मारे जाने की खबर है।
मीडिया कर्मी और उनके वाहनों को बनाया निशाना
फैसले के विरोध में बाबा गुरमीत राम रहीम के हजारों गुंडों ने Court और उसके आसपास कवरेज कर रहे पत्रकारों को निशाना बनाते हुए उनके वाहनों (OB) वैन को फूंक दिया। पुलिस पर पत्थरबाजी की। फोर्स कम होने की वजह से पुलिस को बैकफुट पर रहना पड़ा। कई घंटे तक पुलिस राम रहीम के गुंडों के आगे बेबस और असहाय सी खड़ी रही। इस दौरान गुंडों ने कई सरकारी संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया। बेकाबू हो चुके राम रहीम के गुंडों पर काफी देर बाद पुलिस ने टियर गैस के गोले दागे।
Panchkula में सेना तैनात, आपातकाल जैसे हालात
राम रहीम के गुंडे कई घंटे तक पंचकूला में घूम-घूम कर तांडव करते रहे और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। थोड़ी ही देर में पंचकूला की यह चिंगारी देश के कई राज्यों में “ज्वालामुखी” बनकर फटने लगी तो केंद्र की BJP सरकार भी नींद से जागी।
हरियाणा और पंजाब की से जाने वाली 485 ट्रेन प्रभावित
हरियाणा और पंजाब की की तरफ से जाने और वहां से आने वाली करीब 485 ट्रेन प्रभावित हुईं हैं। इसमें 214 मेल और 235 पैसेंजर ट्रेन रद्द की गई है। 31 मेल व पैसेंजर आंशिक रूप से रद्द की गई।
Internet सेवा बंद
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी हिंसा को देखते हुए पंचकूला, कैथल और सिरसा में कर्फ्यू लगा दिया गया। पंचकूला में एक हजार से ज्यादा डेरा समर्थकों को Arrest किया गया। Army ने कई इलाकों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में 72 घंटों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। पंजाब के बठिंडा, मनसा और मुक्तसर में भी कर्फ्यू लगा है।
बाबा के गुंडों ने दो रेलवे स्टेशन फूंक दिए
बाबा राम रहीम के गुंडों ने पंजाब के मलौट और बलुआना रेलवे स्टेशनों में भी आग लगा दी। कई मोटरसाइकिलों, कारों और इमारतों को भी फूंक दिया। इनमें पंजाब के मानसा में आयकर भवन शामिल है। बठिंडा के एक रेल स्टेशन में आगजनी की गई। पंजाब का मालवा क्षेत्र डेरा सच्चा सौदा का प्रभाव वाला इलाका है।
DELHI में ट्रेन के अंदर आगजनी
बाबा राम रहीम के गुंडों ने दिल्ली स्थित आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर रीवा एक्सप्रेस के दो खाली कोचों को अज्ञात उपद्रवियों ने आग लगा दी। नंद नगरी के मंडोली फ्लाईओवर पर दो बसों में आग लगा दी गई। दिल्ली पुलिस ने छह उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। 11 जिलों में धारा 144 के साथ दिल्ली के हरियाणा से सटे इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली में भाजपा प्रदेश मुख्यालय की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
Post A Comment:
0 comments: